जरुरी जानकारी | वोल्टास के घरेलू उपकरण संयुक्त उद्यम वोल्टबेक का राजस्व 2024-25 में 39.5 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वोल्टास और तुर्किये की कंपनी अर्सेलिक के संयुक्त उद्यम वोल्टबेक होम अप्लायंसेज ने वित्त वर्ष 2024-25 में अपने घाटे को कम करके 241.89 करोड़ रुपये कर दिया।

नयी दिल्ली, 15 जून वोल्टास और तुर्किये की कंपनी अर्सेलिक के संयुक्त उद्यम वोल्टबेक होम अप्लायंसेज ने वित्त वर्ष 2024-25 में अपने घाटे को कम करके 241.89 करोड़ रुपये कर दिया।

इस दौरान कंपनी का परिचालन राजस्व 39.5 प्रतिशत बढ़कर 2,235.53 करोड़ रुपये हो गया।

टाटा समूह की फर्म की ताजा वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, वोल्टबेक ने मात्रा के लिहाज से सालाना आधार पर 57 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि भी हासिल की।

संयुक्त उद्यम ने मार्च, 2024 को समाप्त वित्त वर्ष में 1,602.87 करोड़ रुपये का परिचालन राजस्व दर्ज किया था, जबकि इस दौरान उसका घाटा 267.09 करोड़ रुपये रहा था।

वोल्टास ने कहा, ''रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन में उल्लेखनीय बाजार हिस्सेदारी के साथ संयुक्त उद्यम वोल्टबेक बिक्री मात्रा में सालाना 56 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।''

वित्त वर्ष 2024-25 में वोल्टास ने वोल्टबेक होम अप्लायंसेज प्राइवेट की शेयर पूंजी में 102.41 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार