देश की खबरें | वर्तमान क्रिकेटिया युग में भारत के लिये विशेष जोड़ी हैं विराट-रोहित : संगकारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रत्येक क्रिकेट युग में कुछ विशेष जोड़ियों होती हैं जो अपनी खास छाप छोड़ती हैं और श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा का मानना है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा वर्तमान समय में भारत के लिये इसी तरह की जोड़ी है।

जियो

नयी दिल्ली, एक जून प्रत्येक क्रिकेट युग में कुछ विशेष जोड़ियों होती हैं जो अपनी खास छाप छोड़ती हैं और श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा का मानना है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा वर्तमान समय में भारत के लिये इसी तरह की जोड़ी है।

कोहली और रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में मिलकर 35,930 रन बनाये हैं और संगकारा को लगता है कि इस जोड़ी का वही प्रभाव है जो नब्बे के दशक के आखिर में और 2000 के दशक के शुरू में सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ का हुआ करता था।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश में मंदिर और रेस्तरां 8 जून से खुलेंगे- सरकार: 1 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

संगकारा ने स्टार स्पोर्ट्स के ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ कार्यक्रम में कहा, ‘‘विराट और रोहित में कुछ खास है। यह सही है कि नियम बदल गये हैं और एकदिवसीय क्रिकेट में रन बनाना आसान हो गया है लेकिन भारतीय खिलाड़ी जितनी अधिक क्रिकेट खेलते हैं उसमें यह आसान नहीं है। ’’

संगकारा को लगता है कि कोहली और रोहित इसलिये भी सम्मान के हकदार हैं क्योंकि पूर्व के खिलाड़ी नियमित तौर पर तीन प्रारूपों में नहीं खेलते थे।

यह भी पढ़े | COVID-19 महामारी के बीच आई राहत भरी खबर, रिकवरी रेट पहुंचा 50 प्रतिशत के करीब, मृत्यु दर में आई कमी.

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मुझे लगता है कि आपको रोहित और विराट के प्रति बहुत सम्मान होना चाहिए लेकिन यह पूर्व के खिलाड़ियों के लिये भी है जिन्होंने तब कड़ी मेहनत की थी।’’

संगकारा ने कहा, ‘‘प्रत्येक युग में कुछ विशेष छाप छोड़ने वाली जोड़ियां होती है और वर्तमान समय में भारत के लिये निश्चित तौर पर विराट और रोहित की जोड़ी ऐसी है। ’’

संगकारा ने उस जमाने को याद किया कि द्रविड़ और गांगुली खेला करते थे जो कोहली और रोहित की तरह अपनी तकनीकी रूप से सक्षम बल्लेबाज होने के बावजूद विध्वंसक भी थे।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप राहुल और दादा पर गौर करो तो वे दोनों परंपरागत बल्लेबाज थे। वे खूबसूरत शॉट खेलते थे और तकनीकी तौर पर बहुत अच्छे थे। द्रविड़ कुछ अधिक थे लेकिन इस तरह की दर और सटीक बल्लेबाजी के साथ दूसरी टीमों को नुकसान पहुंचाने की उनकी क्षमता की वास्तव में प्रशंसा की जानी चाहिए। ’’

संगकारा ने कहा, ‘‘अगर आप आज के खेल पर गौर करो तो भारत के पास दो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं विराट और रोहित जो परंपरागत क्रिकेट खेलते हैं लेकिन जो खेल के प्रत्येक प्रारूप में विध्वंसक हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान