देश की खबरें | वक्फ कानून पर हिंसक प्रदर्शन: केंद्रीय गृह सचिव ने बंगाल के मुख्य सचिव, डीजीपी से बात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने शनिवार को कहा कि केंद्र पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हिंसा पर करीबी नजर रखे हुए है। उन्होंने राज्य सरकार को अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पैनी नजर रखने और यथाशीघ्र सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त कदम उठाने को भी कहा।

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने शनिवार को कहा कि केंद्र पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हिंसा पर करीबी नजर रखे हुए है। उन्होंने राज्य सरकार को अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पैनी नजर रखने और यथाशीघ्र सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त कदम उठाने को भी कहा।

पश्चिम बंगाल के मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन से जुड़ी झड़पों के बाद पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की हत्या कर दी गई।

हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और पुलिस प्रमुख के साथ एक ‘वीडियो कॉन्फ्रेंस’ के दौरान गृह सचिव ने कहा कि केंद्र स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और उन्होंने राज्य सरकार को जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सहित हर संभव सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया।

एक बयान के अनुसार, पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने केंद्रीय गृह सचिव को जमीनी स्थिति के बारे में जानकारी दी और उन्हें बताया कि स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है तथा इस पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

डीजीपी ने बताया कि वे सीमावर्ती जिले में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की सहायता ले रहे हैं और 150 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

केंद्रीय गृह सचिव ने बताया कि मुर्शिदाबाद में मौजूद लगभग 300 बीएसएफ कर्मियों के अलावा, राज्य सरकार के अनुरोध पर सुरक्षा कर्मियों की अतिरिक्त पांच कंपनियां तैनात की गई हैं।

गृह सचिव ने राज्य प्रशासन को अन्य संवेदनशील जिलों में भी कड़ी नजर रखने और यथाशीघ्र सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने की सलाह दी।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी की याचिका पर कार्रवाई करते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय ने प्रभावित क्षेत्रों में सीएपीएफ (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) कर्मियों की तैनाती का आदेश दिया।

शुक्रवार को मुर्शिदाबाद जिले के विभिन्न इलाकों में हुई झड़पों में 15 पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने बताया कि वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान जिले के सुती और शमशेरगंज इलाकों में भी हिंसा होने की सूचना मिली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड