देश की खबरें | मामूली बात पर दो पक्षों में हिंसक संघर्ष, दो लोग हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुधनगर जिले के दनकौर थाना क्षेत्र के रजापुरा गांव में मामूली बात को लेकर शनिवार को दो पक्षों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं।

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 25 दिसंबर गौतमबुधनगर जिले के दनकौर थाना क्षेत्र के रजापुरा गांव में मामूली बात को लेकर शनिवार को दो पक्षों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अमित कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार शाम दौला रजपुरा गांव में बच्चों के खेल में उपले टूटने को लेकर दो पक्षों में हिंसक संघर्ष हो गया।

उन्होंने बताया कि घटना में एक पक्ष के जाहिद, वाहिद सलीम तथा दूसरे पक्ष के साजिद, माजिद, कासिम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान जाहिद की मौत हो गई।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डीसीपी ने बताया कि साजिद, वाजिद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now