देश की खबरें | ट्रेन के डिब्बे के गलियारे में नमाज अदा करते वीडियो वायरल, रेलवे पुलिस ने जांच शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक ट्रेन के डिब्बे के गलियारे में नमाज अदा करते लोगों का वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

गोरखपुर (उप्र), 22 अक्टूबर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक ट्रेन के डिब्बे के गलियारे में नमाज अदा करते लोगों का वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

वायरल वीडियो सत्याग्रह एक्सप्रेस (15273) का बताया जा रहा है, जिसे कुछ दिनों पहले कुशीनगर के खड्डा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकने पर शूट किया गया था। इस मामले में अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है, लेकिन रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है और उसका कहना हैं कि अगर इस मुद्दे के बारे में कोई लिखित शिकायत मिलती है तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी ।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि ट्रेन के डिब्बे के गलियारे में चार लोग नमाज पढ़ रहे हैं और सीट पर बैठा एक शख्स लोगों से हाथ हिलाकर इंतजार करने को कह रहा है ।

सूत्रों के मुताबिक यह वीडियो बृहस्पतिवार का है ।

उत्तर पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि “ट्रेन के डिब्बे में नमाज अदा करने का एक वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली है। वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है । रेलवे पुलिस से मामले की जांच करने को कहा गया है।''

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के पुलिस अधीक्षक अवधेश सिंह ने बताया,''हम मामले की जांच कर रहे हैं और अगर यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ा होगा तो लिखित शिकायत मिलने पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड