देश की खबरें | उपराष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की जो, कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

सिंह को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद सोमवार दोपहर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। उन्हें हल्का बुखार था।

सूत्रों ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री सिंह (88) को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जिसे कोविड केन्द्र के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। उनकी स्थिति स्थिर है।

सूत्रों ने कहा कि सिंह को आज सुबह हल्का बुखार था। बाद में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

उपराष्ट्रपति कार्यालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ''पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के कोविड-19 से पीड़ित होने के बारे में पता चला। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।''

डॉक्टर उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं। वह कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)