देश की खबरें | उपराष्ट्रपति धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने दीपावली पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दीपावली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और उनके जीवन में खुशी, स्वास्थ्य और सौहार्द की कामना की।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने धनखड़ के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!’’

उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ दीप्तिमान प्रकाश का यह पर्व, हमारे जीवन में ज्ञान, शुभता और समृद्धि लाए। जगमगाते दीयों की आभा, हमारे देश को आशा, खुशी, स्वास्थ्य और सौहार्द से प्रकाशित करे।’’

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी दीपावली पर देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

बिरला ने ट्वीट किया, ‘‘ उत्साह और उमंग के महापर्व दीपोत्सव ‘दीपावली’ पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि आये और सबका कल्याण हो।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)