देश की खबरें | विहिप ने तमिलनाडु के मंत्री पोनमुडी को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्व हिंदू परिषद (विहिप) उत्तर तमिलनाडु ने शैव और वैष्णव ‘प्रतीकों’ पर अपमानजनक टिप्पणी के लिए शनिवार को तमिलनाडु के मंत्री के पोनमुडी को स्टालिन के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल से तत्काल हटाने की मांग की और कहा कि संगठन इस मांग के समर्थन में 15 अप्रैल को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगा।

चेन्नई, 12 अप्रैल विश्व हिंदू परिषद (विहिप) उत्तर तमिलनाडु ने शैव और वैष्णव ‘प्रतीकों’ पर अपमानजनक टिप्पणी के लिए शनिवार को तमिलनाडु के मंत्री के पोनमुडी को स्टालिन के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल से तत्काल हटाने की मांग की और कहा कि संगठन इस मांग के समर्थन में 15 अप्रैल को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगा।

पोनमुडी की ‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणी की निंदा करते हुए विहिप उत्तर तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष अंडाल पी चोकलिंगम ने कहा कि छह अप्रैल को द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के एक कार्यक्रम में मंत्री ने हिंदू प्रतीकों को नीचा दिखाने के लिए घटिया और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसे कोई भी नागरिक संगठन बर्दाश्त नहीं कर सकता।

चोकलिंगम ने कहा, ‘‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन को इसे गंभीरता से लेना चाहिए और अगर वह धर्मनिरपेक्षता के अपने सिद्धांतों पर कायम हैं, तो उन्हें पोनमुडी को तुरंत मंत्री पद से हटा देना चाहिए।’’

चोकलिंगम ने यहां एक बयान में कहा कि पोनमुडी को मंत्री पद पर बने रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए और उन्हें द्रमुक के उप महासचिव पद से हटाना केवल ‘‘दिखावा’’ है।

उन्होंने कहा कि विहिप के सत्तारूढ़ द्रमुक के साथ वैचारिक मतभेद हैं, फिर भी वह चाहती है कि मुख्यमंत्री और उनका कार्यालय किसी भी प्रकार के अनादर से परहेज करे। उन्होंने कहा कि पोनमुडी की टिप्पणी मुख्यमंत्री कार्यालय और उनके परिवार के सम्मान पर सीधा व्यक्तिगत हमला है।

चोकलिंगम ने दावा किया, ‘‘विहिप उत्तर तमिलनाडु इस मुद्दे को पूरे देश में ले जाएगी और द्रमुक की छद्म धर्मनिरपेक्षता को उजागर करेगी तथा बताएगी कि कैसे इस द्रमुक सरकार का बने रहना हिंदुओं का अपमान है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान