गुवाहाटी, 21 दिसंबर वयोवृद्ध पत्रकार टुलटुल बरुआ का सोमवार को यहां अपने आवास पर उम्र संबंधी बीमारियों की वजह से निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।
वह 88 वर्ष की थीं।
उनके पति और दो बेटों की पहले ही मौत हो चुकी थी।
उनके परिवार में उनकी दो पुत्र वधु और उनके दो बच्चे हैं।
उनकी इच्छा के मुताबिक बरुआ की आंखें शंकरदेवा नेत्रालय को दान कर दिया गया जबकि उनके शरीर को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल को दे दिया गया।
कलकत्ता विश्वविद्यालय से भौतिक विज्ञान में परास्तनाक बरुआ ने लोकप्रिय साप्ताहिक ‘साप्ताहिक निलाचल’ के अलावा ‘सदिनिया नागरिक’ और ‘किशोर’ में भी काम किया।
बरुआ 1956 में अपने विवाह के बाद 16 सालों तक मुंबई में रहीं और फिल्म डिवीजन ऑफ इंडिया के साथ जुड़ी रहीं।
वह ऑल इंडिया रेडियो से भी जुड़ी रहीं और यहां रेडियो केंद्र की पहली महिला गायिकाओं में से एक थीं।
प्रशांत उमा
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY