खेल की खबरें | वीर अहलावत ने जीती पुणे ओवर गोल्फ चैम्पियनशिप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वीर अहलावत ने आखिरी दौर में चार अंडर 62 के स्कोर के साथ पुणे ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप को तीन शॉट की बढ़त के साथ शनिवार को अपने नाम किया।

पुणे, 22 अक्टूबर वीर अहलावत ने आखिरी दौर में चार अंडर 62 के स्कोर के साथ पुणे ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप को तीन शॉट की बढ़त के साथ शनिवार को अपने नाम किया।

अहलावत ने 19 अंडर 245 के कुल स्कोर के साथ अपने पेशेवर करियर का दूसरा खिताब जीता।

इस सफलता से वह पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट में छह स्थान के सुधार के साथ 11वें पायदान पर पहुंच गये हैं।

दिल्ली के कपिल कुमार दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने आखिरी दौर में दो अंडर 64 के कार्ड के साथ कुल 16 अंडर 248 का स्कोर बनाया।

मैसूर के यशास चंद्र एमएस ने दिन का सर्वश्रेष्ठ कार्ड छह अंडर 60 खेला। वह श्रीलंका के एन थंगराज के साथ 14 अंडर 250 के स्कोर से संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

गुरुग्राम के मनु गंडास और नोएडा के राशिद खान संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहे।

दिल्ली के क्षितिज नावेद कौल (13-अंडर 251) सातवें, ओलंपियन उदयन माने और गुरुग्राम के कार्तिक शर्मा संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर रहे।

लुधियाना के पुखराज सिंह गिल और चंडीगढ़ के अजितेश संधू 11 अंडर 253 के समान स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड