जरुरी जानकारी | वेदांता का पंजाब में 10,000 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव ‘लालफीताशाही’ में फंसा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जेएसडब्ल्यू समूह और वेदांता समूह के पंजाब में सीमेंट कारखाना लगाने को लेकर निवेश को राज्य सरकार की मंजूरी का इंतजार है। मामले से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, सात नवंबर जेएसडब्ल्यू समूह और वेदांता समूह के पंजाब में सीमेंट कारखाना लगाने को लेकर निवेश को राज्य सरकार की मंजूरी का इंतजार है। मामले से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वेदांता समूह की कंपनी तलवंडी साबो पावर प्लांट (टीएसपीएल) ने लगभग 10,000 करोड़ रुपये के कुल निवेश के साथ पंजाब में सीमेंट कारखाना स्थापित करने की योजना बनाई है। टीएसपीएल की पंजाब के मनसा जिले में अपने मौजूदा बिजलीघर के निकट कई सीमेंट संयंत्र स्थापित करने की योजना है। इनमें से एक संयंत्र जेएसडब्ल्यू समूह स्थापित करेगा।

टीएसपीएल के बिजलीघर से निकलने वाली राख (फ्लाई ऐश) का उपयोग सीमेंट बनाने में किया जाएगा।

सूत्रों ने कहा कि सीमेंट परियोजना को राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से मंजूरी का इंतजार है। जबकि इस परियोजना से पंजाब में 2,000 से अधिक नौकरियां उत्पन्न हो सकती हैं।

उन्होंने कहा कि टीएसपीएल के प्रस्ताव को पिछले 18 महीनों से पंजाब सरकार के नगर योजनाकार प्रमुख और निदेशक कारखाना कार्यालय से मंजूरी का इंतजार है।

यह स्थिति फरवरी, 2023 में इन्वेस्ट पंजाब शिखर सम्मेलन में उच्चस्तर पर आश्वासन के बाद है।

पंजाब की प्रमुख बिजली उत्पादक कंपनी टीएसपीएल ने हाल ही में इस मामले में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का रुख किया और इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये हस्तक्षेप का आग्रह किया।

टीएसपीएल पंजाब के मनसा जिले में 1,980 मेगावाट क्षमता का तापीय बिजलीघर चलाती है। कंपनी पर्यावरण अनुकूल तरीके से सीमेंट का उत्पादन करने के लिये बिजली संयंत्र से उत्पन्न राख का उपयोग करने की योजना बना रही है। साथ ही सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट के लिये भूमि उपयोग में बदलाव की मांग कर रही है।

सूत्रों ने कहा कि भूमि उपयोग में बदलाव के लिये मंजूरी नहीं मिलने के कारण परियोजना आगे नहीं बढ़ पायी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड