देश की खबरें | टिहरी में एक्रो उत्सव की मेजबानी करेगा उत्तराखंड

देहरादून, चार नवंबर उत्तराखंड 24-28 नवंबर तक टिहरी में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय हवाई करतब शो आयोजित करेगा जिसमें 100 भारतीय और 35 अंतरराष्ट्रीय पायलट प्रतिस्पर्धा करेंगे।

टिहरी के जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने कहा कि टिहरी झील के किनारे एक्रो फ्लाइंग, सिंक्रो फ्लाइंग, विंग सूट फ्लाइंग और डी-बैगिंग जैसी साहसिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

यूफोरिया और पांडव जैसे लोकप्रिय संगीत बैंड भी टिहरी एक्रो महोत्सव में प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा कि रोमांचक खेल के शौकीनों की पसंदीदा टिहरी झील उत्तराखंड के पर्यटन मानचित्र पर सबसे तेजी से उभरता हुआ नया गंतव्य है।

राज्य सरकार द्वारा ‘डेस्टिनेशन उत्तराखंड’ के तहत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यहां विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

भंडारी ने कहा कि टिहरी एक्रो उत्सव उत्तराखंड को रोमांचक खेल पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के राज्य सरकार के निरंतर प्रयास का हिस्सा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)