देश की खबरें | अहमदाबाद विमान हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने दुख जताया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को अहमदाबाद से लंदन जा रहे एअर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर गहरा दुख व्यक्त किया।
लखनऊ, 12 जून उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को अहमदाबाद से लंदन जा रहे एअर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर गहरा दुख व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने इस घटना को "बेहद दुखद" बताया और पीड़ितों के परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की।
लंदन जा रहा ‘एअर इंडिया’ का विमान बृहस्पतिवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में चालक दल के सदस्यों समेत 242 यात्री सवार थे।
आदित्यनाथ ने कहा, "अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की खबर बहुत दुखद है। इसमें कई यात्रियों की जान चली गई है। मैं ईश्वर से सभी की सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं और आशा करता हूं कि ऐसी घटनाओं में और लोगों की जान न जाए।"
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के लिए शक्ति और साहस की प्रार्थना की और उन्हें दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार की एकजुटता का आश्वासन दिया।
उन्होंने ये टिप्पणी राज्य की राजधानी में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक मीडिया समूह द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)