विदेश की खबरें | हिंसा में भूमिका के चलते एंटिफा को आतंकी संगठन घोषित करेगा अमेरिका : ट्रंप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि मिनीसोटा में एक श्वेत पुलिस अधिकारी द्वारा एक अश्वेत व्यक्ति के मारे जाने के बाद देश भर में भड़की हिंसा में भूमिका को लेकर अमेरिका वाम चरमपंथी समूह ‘एंटिफा’ को आतंकवादी संगठनों की सूची में शामिल करेगा।

वाशिंगटन, एक जून अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि मिनीसोटा में एक श्वेत पुलिस अधिकारी द्वारा एक अश्वेत व्यक्ति के मारे जाने के बाद देश भर में भड़की हिंसा में भूमिका को लेकर अमेरिका वाम चरमपंथी समूह ‘एंटिफा’ को आतंकवादी संगठनों की सूची में शामिल करेगा।

‘एंटिफा’ को अमेरिका में उग्रवादी, वाम संगठन, फासीवादी विरोधी आंदोलन के रूप में जाना जाता है। इससे ऐसे कार्यकर्ता समूह जुड़े हैं जो अपने राजनीतिक उद्देश्य नीतिगत सुधारों की जगह प्रत्यक्ष कार्रवाई के इस्तेमाल से हासिल करना चाहते हैं।

यह भी पढ़े | चीन का बड़ा फैसला, सितंबर से शुरू करने जा रहा है एलियंस की खोज.

ट्रंप ने रविवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘अमेरिका एंटिफा को आतंकवादी संगठन के रूप में घोषित करेगा।’’

मिनीपोलिस में जॉर्ज फ्लोयड की मौत के बाद देश भर में हिंसक प्रदर्शनों के अचानक बढ़ने का आरोप ट्रंप प्रशासन ने इस वाम चरमपंथी समूह पर लगाया है।

यह भी पढ़े | सऊदी अरब ने फिर से खोलीं 90 हजार मस्जिदें, मक्का अब भी बंद.

अटॉर्नी जनरल विलियम पी बार ने एक बयान में कहा, ‘‘एंटिफा और इस तरह के अन्य समूहों द्वारा की गई तथा भड़काई गई हिंसा घरेलू आतंकवाद है और इससे तदनुसार निपटा जाएगा।’’

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन ने सीएनएन के साथ ‘संडे टॉक शो’ में कहा कि राष्ट्रपति और अटॉर्नी जनरल एफबीआई से जानना चाहते हैं कि वह एंटिफा से जुड़े लोगों का पता लगाने और उन पर अभियोग चलाने को लेकर क्या कर रही है।

फ्लोयड की मौत से संबंधित वीडियो वायरल होने के बाद अमेरिका में जगह-जगह हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी आगजनी, लूटपाट और तोड़फोड़ भी कर रहे हैं।

घटना से संबंधित वीडियो में एक श्वेत अधिकारी हथकड़ी लगे फ्लोयड की गर्दन को अपने घुटने से दबाए दिखाई देता है। वीडियो में फ्लोयड को यह कहते सुना जा सकता है कि वह सांस नहीं ले पा रहा, लेकिन अधिकारी अपना घुटना नहीं हटाता। धीरे-धीरे अश्वेत व्यक्ति की सांस बंद हो जाती है और उसका हिलना-डुलना भी बंद हो जाता है।

वीडियो एक राहगीर ने बनाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान