जरुरी जानकारी | अमेरिकी अर्थव्यवस्था जनवरी-मार्च तिमाही में 5 प्रतिशत गिरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि चालू वर्ष की पहली तिमााही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में सालाना आधार पर 5 प्रतिशत की गिरावट आयी है। एक महीने पहले इसमें 4.8 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान जताया गया था।

वाणिज्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि चालू वर्ष की पहली तिमााही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में सालाना आधार पर 5 प्रतिशत की गिरावट आयी है। एक महीने पहले इसमें 4.8 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान जताया गया था।

यह 2008 की चौथी तिमाही के बाद सबसे बड़ी गिरावट है। वित्तीय संकट के कारण उस समय जीडीपी में 8.4 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।

यह भी पढ़े | बिहार: बक्सर के क्वारंटीन सेंटर में युवक की खुराक जानकार सभी दंग, खाता है 40 रोटियां, 10 प्लेट चावल.

पहली तिमाही में कंपनियां निवेश करने से पीछे हटी हैं। हालांकि उपभोक्ता व्यय थोड़ा अधिक रहने से कुछ सहारा मिला रही।

अर्थशास्त्रिों का मानना है कि कोरोना वायरस महामारी रोकने के लिये ‘लॉकडाउन’ से अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है और लाखों लोगो की नौकरियां गयी हैं। इसे वर्तमान दूसरी तिमाही में जीडीपी में सालाना आधार पर 40 प्रतिशत की दर से गिरावट आएगी।

यह भी पढ़े | IRCTC New Rules: लॉकडाउन में बदला रेलवे का रिजर्वेशन और कंसेशन नियम, जान लेंगे तो होगा फायदा.

अगर ऐसा होता है तो यह 1947 के बाद सबसे बड़ी तिमाही गिरावट होगी।

कई विशेषज्ञों का मानना है कि जुलाई-सितंबर तिमाही में वृद्धि दर बेहतर होगी और सरकारी अनुमान के अनुसार इसमें सालाना 21.5 प्रतिशत की दर से वृद्धि होगी। लेकिन इसके बावजूद पहली और दूसरी तिमाही में जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई मुश्किल होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\