विदेश की खबरें | अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री लू ‘टू प्लस टू’ मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेने को भारत की यात्रा करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ‘टू प्लस टू’ मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए अगले सप्ताह भारत की यात्रा करेंगे, जहां वह क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों, स्वच्छ ऊर्जा और सुरक्षा सहयोग पर रणनीतिक समन्वय पर चर्चा करेंगे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, चार नवंबर अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ‘टू प्लस टू’ मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए अगले सप्ताह भारत की यात्रा करेंगे, जहां वह क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों, स्वच्छ ऊर्जा और सुरक्षा सहयोग पर रणनीतिक समन्वय पर चर्चा करेंगे।

विदेश विभाग के एक बयान के अनुसार, लू चार से 11 नवंबर तक यात्रा पर रहेंगे जिसकी शुरुआत कजाकिस्तान से होगी जिसके बाद वह उज्बेकिस्तान और अंत में भारत जाएंगे।

नयी दिल्ली में, लू क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों, स्वच्छ ऊर्जा और सुरक्षा सहयोग पर रणनीतिक समन्वय पर चर्चा करने के लिए अमेरिका-भारत ‘टू प्लस टू’ मंत्रिस्तरीय वार्ता से पहले भागीदारों से मिलेंगे।

विदेश विभाग ने कहा, ‘टू प्लस टू’ वार्ता के दौरान, सहायक विदेश मंत्री लू विदेश मंत्री एंटनी जे. ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड जे. ऑस्टिन का विभिन्न मुद्दों को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे जिसमें और रक्षा एवं सुरक्षा, क्षेत्रीय विकास, उभरती तकनीक एवं स्वच्छ ऊर्जा और अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग शामिल है।’’

लू सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर पहले सी 5+1 प्रेजिडेंशियल समिट और अक्टूबर में सी5+1 क्षेत्रीय संपर्क मंत्रिस्तरीय सम्मेलन की सफलता का इस्तेमाल संबंधित मुद्दों को आगे बढ़ाने के लिए करने के वासते पश्चिम एशिया में एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

लू अस्ताना में कजाकिस्तान सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलेंगे और अमेरिका-कजाकिस्तान उन्नत रणनीतिक साझेदारी वार्ता (ईएसपीडी) में हिस्सा लेंगे।

ईएसपीडी के दौरान, अमेरिका और कजाकिस्तान राजनीतिक और सुरक्षा सहयोग, आर्थिक साझेदारी, मानवाधिकारों की सुरक्षा और लोगों के बीच संबंधों सहित आपसी चिंता के कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

लू ताशकंद में अमेरिका-उज्बेकिस्तान रणनीतिक साझेदारी वार्ता (एसपीडी) के दौरान अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now