देश की खबरें | उप्र: ब्राजील की दो कंपनियों ने पोषण युक्त पशु चारा निर्माण और गोवंश नस्ल सुधार के लिए किया करार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ब्राजील की दो कंपनियों ने उत्तर प्रदेश की आनंदा डेयरी के साथ मिलकर पोषण युक्त पशु चारा निर्माण और गोवंश नस्ल सुधार के लिए साथ मिलकर काम करने का निर्णय लिया है। इस सिलसिले में सोमवार को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

लखनऊ, छह नवंबर ब्राजील की दो कंपनियों ने उत्तर प्रदेश की आनंदा डेयरी के साथ मिलकर पोषण युक्त पशु चारा निर्माण और गोवंश नस्ल सुधार के लिए साथ मिलकर काम करने का निर्णय लिया है। इस सिलसिले में सोमवार को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

सोमवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत में ब्राजील के राजदूत केनेथ नोब्रेगा की उपस्थिति में आनंदा डेयरी के साथ ब्राजील की कंपनी अमेरिया पजोरा और बीएच एम्ब्रियोस के साथ औपचारिक समझौता हुआ।

बयान के अनुसार दिसंबर, 2022 में ब्राजील गई 'टीम यूपी' के साथ हुई बातचीत के बाद यह समझौता किया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर उत्तर प्रदेश आए ब्राजील के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत एवं ब्राजील के संबंध सदा मैत्रीपूर्ण रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गत दो वर्षों में भारत और ब्राजील के बीच द्विपक्षीय व्यापार दोगुना हो गया है।

योगी ने कहा कि भारत एवं ब्राजील के बीच कृषि, खाद्य प्रसंस्करण एवं पशुपालन सहयोग के अन्य प्रमुख क्षेत्र हैं। उन्होंने कहा कि ब्राजील और भारत के गोधन की आनुवंशिक विरासत समान है।

इससे पहले नोब्रेगा ने उत्तर प्रदेश आगमन पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि दोनों देशों की प्रतिष्ठित कंपनियों के बीच हुआ यह व्यापारिक समझौता देशों के बीच पारस्परिक संबंधों को और मजबूत करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान