देश की खबरें | उप्र : हनुमान जयंती पर संभल में भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हनुमान जयंती के अवसर पर शनिवार को उत्तर प्रदेश के संभल में भक्ति और सांप्रदायिक सौहार्द की भावना को बढ़ावा देने के लिए हल्लू सराय स्थित श्री बाला जी मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी।

संभल, 12 अप्रैल हनुमान जयंती के अवसर पर शनिवार को उत्तर प्रदेश के संभल में भक्ति और सांप्रदायिक सौहार्द की भावना को बढ़ावा देने के लिए हल्लू सराय स्थित श्री बाला जी मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी।

पिछले साल 24 नवंबर को हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद संभल में यह पहला ऐसा आयोजन था।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शोभा यात्रा विभिन्न इलाकों से होकर गुजरी और पूरे शहर में 'जय बजरंगबली' के नारे गूंज उठे। पिछले साल की हिंसा के बाद रोके गए इस वार्षिक धार्मिक आयोजन को इस साल फिर से शुरू किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

पूरे भारत में उत्साह के साथ मनाई जाने वाली हनुमान जयंती पर संभल में पूरे शहर के मंदिरों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। हल्लू सराय स्थित श्री बाला जी मंदिर में सुबह से ही भक्ति कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हो गई। भक्त पवित्र हवन के लिए एकत्र हुए, प्रार्थना की और विभिन्न समारोहों में भाग लिया।

इस दिन का मुख्य आकर्षण भव्य शोभा यात्रा रही, जिसमें भगवान हनुमान की एक सुंदर रूप से सजी हुई मूर्ति को प्रदर्शित किया गया। महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया और पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और प्रसाद वितरण में शामिल हुईं।

शोभा यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी और शांति सुनिश्चित करने के लिए शहर भर में पुलिस और प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) के जवान तैनात किए गए थे। शोभा यात्रा के मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी गई थी।

अधिकारियों ने पुष्टि की कि कार्यक्रम बिना किसी अप्रिय घटना के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

श्री बाला जी मंदिर के ट्रस्टी नितेश चंद्र ने 'पीटीआई-' से कहा, ‘‘ शोभायात्रा हल्लू सराय से शुरू हुई और पूरे शहर में घूमी। सुबह भगवान हनुमान को पवित्र वस्त्र पहनाया गया, उसके बाद आरती, हवन और भक्ति गायन हुआ। आज बाद में रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा और कल सामूहिक भोज (भंडारा) का आयोजन किया जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी