देश की खबरें | मुथरा में अज्ञात बदमाश पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी कर फरार, एक सिपाही जख्मी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में राजस्थान सीमा से सटे इलाके में गश्त के दौरान कार सवार कुछ बदमाशों ने शुक्रवार को पुलिस दल पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। इसके बाद बदमाश कार को वहीं छोड़कर भाग गए।

मथुरा (उत्तर प्रदेश), 24 दिसम्बर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में राजस्थान सीमा से सटे इलाके में गश्त के दौरान कार सवार कुछ बदमाशों ने शुक्रवार को पुलिस दल पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। इसके बाद बदमाश कार को वहीं छोड़कर भाग गए।

पुलिस अधीक्षक (एसपी देहात) श्रीश चंद ने बताया, “यह घटना बरसाना थाना क्षेत्र की है, जहां राजस्थान सीमा से सटे ऊंचागांव क्षेत्र में आधा दर्जन पुलिसकर्मी कर गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक संदिग्ध कार को आता देखा, तो उसे रोकने के लिए टॉर्च की फ्लैश लाइट का प्रयोग किया, जिस पर बदमाशों ने उनपर गोलीबारी कर दी।”

उन्होंने बताया कि एक कारतूस के छर्रे सिपाही महेंद्र सिंह की बांह में लग गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी करने के बाद बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर कार को वहीं छोड़कर फरार हो गए।

एसपी देहात ने बताया कि पुलिस को कार में से कुल 30 कारतूस मिले हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया, “कार से कुछ कागजात भी बरामद हुए हैं जिनके आधार पर बदमाशों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है। इस काम के लिए कुल पांच टीमों का गठन किया गया है।”

पुलिस के मुताबिक, इस बाबत अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान