देश की खबरें | केरल में एक छात्रा को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए की गयी अनूठी पहल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लॉकडाउन के बीच सराहनीय कदम उठाते हुए केरल राज्य जल परिवहन विभाग (केएसडब्ल्यूटीडी) ने ग्यारहवीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए 70 सीटों वाली नौका की व्यवस्था की । वह इस नौका की अकेली सवारी है।

जियो

अलप्पुझा, एक जून लॉकडाउन के बीच सराहनीय कदम उठाते हुए केरल राज्य जल परिवहन विभाग (केएसडब्ल्यूटीडी) ने ग्यारहवीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए 70 सीटों वाली नौका की व्यवस्था की । वह इस नौका की अकेली सवारी है।

अलप्पुझा के कुट्टनाड में सुदूरवर्ती टापू पर रहने वाली सैंड्रा बाबू को कोट्टायम जिले के कांजीरम में शुक्रवार और शनिवार को परीक्षा में हिस्सा लेना था।

यह भी पढ़े | 2 दिन में महाराष्ट्र और गुजरात के तटों से टकराएगा चक्रवाती तूफान 'निसारगा'.

इस क्षेत्र में आवाजाही के लिए नौका ही एकमात्र जरिया है और लॉकडाउन के कारण यह सेवा रोक दी गयी थी ।

कुट्टनाड क्षेत्र भारत में सबसे निचले क्षेत्र में स्थित है और यह दुनिया के उन गिने चुने स्थानों में है जहां समुद्र तल से करीब 1.2 से तीन मीटर नीचे खेती की जाती है।

यह भी पढ़े | केरल, कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट्र के मछुआरों के लिए जारी की गई चेतावनी, अगले 48 घंटे तक समंदर से दूर रहें.

सैंड्रा के माता-पिता दिहाड़ी कामगार हैं। परीक्षा केंद्र तक पहुंच पाने में दिक्कतों के चलते उसने हाल में विभाग से संपर्क किया था ।

केएसडब्ल्यूटीडी निदेशक शाजी वी नायर ने बताया कि दिक्कतें जानने के बाद विभाग ने उसकी मदद करने का फैसला किया ।

इसके बाद पांच सदस्यीय दल को लड़की को उसके घर से नौका से लाने का काम सौंपा गया। नौका जहां तक छोड़ सकती थी उस जगह से पांच किलोमीटर की दूरी पर उसका परीक्षा केंद्र था।

दोनों दिन वापसी के समय भी उसके इंतजार में नौका वहां पर खड़ी रही ।

नायर की बेटी भी ‘प्लस वन’ की परीक्षा में बैठी है। नायर ने कहा, ‘‘मैं भी अभिभावक हूं और मेरी बेटी भी परीक्षा में बैठने वाली थी । मैं उसकी स्थिति समझ सकता था ।’’

क्या इसके लिए किसी तरह का किराया भी लिया गया यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि छात्रों से जो किराया लिए जाते हैं वही उससे भी लिया गया ।

एक आदिवासी बस्ती से त्रिसूर में अपने परीक्षा केंद्र तक करीब 150 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए एक और लड़की श्रीदेवी सात किलोमीटर तक पैदल चली, फिर मोटरसाइकिल की सवारी की और इसके बाद एंबुलेंस से यात्रा की ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान