देश की खबरें | केन्द्रीय मंत्री के दामाद ने उन पर परेशान करने का आरोप लगाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व विधायक हर्षवर्धन जाधव ने शनिवार को अपने ससुर और केन्द्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे पर ‘‘परेशान’’ करने का आरोप लगाया।
औरंगाबाद, 30 मई पूर्व विधायक हर्षवर्धन जाधव ने शनिवार को अपने ससुर और केन्द्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे पर ‘‘परेशान’’ करने का आरोप लगाया।
महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में कन्नाड से विधायक रहे जाधव ने शनिवार को एक वीडियो जारी किया जिसमें दावा किया गया कि उनका फोन टैप किया गया है।
यह भी पढ़े | Unlock 1: केंद्र ने लॉकडाउन 5.0 को लेकर जारी की गाइडलाइंस, आरोग्य सेतु एप का उपयोग अनिवार्य.
उन्होंने अपने समर्थकों को सलाह दी कि वे उन्हें फोन न करें। उन्होंने दावा किया उनका फोन टैप किया जा रहा है और यह उन्हें परेशानी में डाल देगा।
जाधव ने आरोप लगाया, ‘‘मुझे दानवे से कोई लाभ नहीं मिला, फिर भी, जब वह पहली बार मंत्री बने, तो मैंने दिल्ली में एक पार्टी दी। इसके बावजदू वह मुझे परेशान कर रहे हैं।’’
एक अन्य वीडियो में जोकि शुक्रवार को वायरल हुआ था,में जाधव अपनी शादी की मुश्किलों को लेकर बात कर रहे हैं।
जाधव महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और शिव सेना में भी रह चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)