विदेश की खबरें | संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का चुनानव 17 जून को होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पांच अस्थायी सीटों के लिये चुनाव 17 जून को कराये जायेंगे। विश्व निकाय के अंतरिम कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी गयी है ।

संयुक्त राष्ट्र, दो जून संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पांच अस्थायी सीटों के लिये चुनाव 17 जून को कराये जायेंगे। विश्व निकाय के अंतरिम कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी गयी है ।

सोमवार को जारी सुरक्षा परिषद के इस महीने के अनौपचारिक अंतरिम कार्यक्रम के अनुसार सुरक्षा परिषद के चुनाव 17 जून को कराये जायेंगे । फ्रांस ने इसी दिन 15 देशों की इस परिषद की अध्यक्षता संभाली थी ।

यह भी पढ़े | Coronavirus Fact Check: कोरोना वायरस की क्षमता हुई कम? WHO ने COVID-19 को लेकर किये गए इटालियन डॉक्टर के दावे को किया खारिज.

एशिया प्रशांत खंड में 2021—22 के कार्यकाल के लिये भारत इस अस्थायी सीट के लिए उम्मीदवार है। उसकी जीत तय है क्योंकि इस खंड में भारत एकमात्र सीट पर अकेला दावेदार है। भारत की उम्मीदवारी को चीन और पाकिस्तान समेत 55 देशों के एशिया-प्रशांत समूह ने पिछले साल जून में सर्वसम्मति से समर्थन दिया था ।

यह भी पढ़े | रूस: अगले हफ्ते से कोरोना वायरस के मरीजों को दी जाएगी गेम चेंजर समझी जाने वाली 'Avifavir' दवा.

महासभा ने पिछले हफ्ते कोरोना महामारी के कारण प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए नई मतदान व्यवस्था के तहत सुरक्षा परिषद चुनाव कराने का निर्णय लिया था।

मतदान के तौर तरीकों में किसी प्रकार का बदलाव भारत की संभावनाओं को बहुत प्रभावित नहीं करेगा क्योंकि एशिया प्रशांत क्षेत्र से वह एकमात्र उम्मीदवार है और इसका कार्यकाल जनवरी 2021 से शुरू होगा ।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के चुनाव महासभा के हॉल में होते हैं और इस दौरान सभी 193 सदस्य गुप्त बैलेट के जरिये अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हैं। कोविड-19 के कारण वैश्विक निकाय के मुख्यालय में जून के अंत तक की सभी बैठकें स्थगित कर दी गयी है ।

नयी व्यवस्था के तहत महासभा के अध्यक्ष तिज्जानी मुहम्मद बंदे सभी सदस्य देशों को एक पत्र लिखेंगे । यह पत्र पहले राउंड के गुप्त बैलेट मतदान से कम से कम दस कार्य दिवस पहले लिखा जाएगा, जिसमें सदस्यों को चुनाव की तारीख, रिक्त सीटों की संख्या, मतदान स्थल और आने जाने की सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जायेगी।

कनाडा, आयरलैंड एवं नॉर्वे ‘पश्चिम यूरोप एवं अन्य देशों’ की श्रेणी में दो सीटों के लिए दावेदार हैं । दूसरी ओर ‘लातिन अमेरिका एवं कैरेबियाई देश’ श्रेणी से मेक्सिको एकमात्र उम्मीदवार है । केन्या एवं दजिबाउती अफ्रीकी समूह से मैदान में हैं ।

इससे पहले भारत अस्थायी सीटों पर परिषद के सदस्य के तौर पर 1950—1951, 1967—1968, 1972—1973, 1977—1978, 1984—1985, 1991—1992 तथा हाल में 2011—2012 पर निर्वाचित हो चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू