देश की खबरें | यूएवी दुर्घटना: डीएससी के घायल जवान की जम्मू में सैन्य अस्पताल में मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू में दो दिन पहले एक हवाई क्षेत्र में निगरानी मिशन पर सेना के एक मानव रहित निगरानी यान (यूएवी) के दुर्घटनाग्रस्त होने से गंभीर रूप से घायल हुए रक्षा सुरक्षा कोर (डीएससी) के एक जवान की अस्पताल में मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जम्मू, 12 अप्रैल जम्मू में दो दिन पहले एक हवाई क्षेत्र में निगरानी मिशन पर सेना के एक मानव रहित निगरानी यान (यूएवी) के दुर्घटनाग्रस्त होने से गंभीर रूप से घायल हुए रक्षा सुरक्षा कोर (डीएससी) के एक जवान की अस्पताल में मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कठुआ जिले के निवासी नायक सुरेंदर बृहस्पतिवार को तकनीकी हवाई अड्डे के एक टावर पर ड्यूटी पर थे और घटना में गंभीर रूप से झुलस गए थे।

अधिकारियों ने कहा कि यूएवी सतवारी में तकनीकी हवाई अड्डे पर उतरते समय टावर से टकराया और आग लगने के बाद कई टुकड़े होकर जमीन पर बिखर गया। यह तकनीकी हवाई अड्डा जम्मू में भारतीय वायु सेना की हेलीकॉप्टर इकाई के संचालन के लिए नामित हवाई अड्डे का हिस्सा है।

अधिकारियों ने बताया कि सैनिक को सतवारी के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि जवान का शव अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक आवास ले जाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 (संदिग्ध मौत) के तहत जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी