देश की खबरें | उत्तरकाशी में तेंदुए के हमले में दो युवक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले स्थित पुरोला क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक तेंदुए ने हमला कर दो युवकों को घायल कर दिया।

जियो

उत्तरकाशी, 29 मई उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले स्थित पुरोला क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक तेंदुए ने हमला कर दो युवकों को घायल कर दिया।

क्षेत्र के उप प्रभागीय वनाधिकारी एनएन श्रीवास्तव ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए उच्चाधिकारियों से पिंजरा लगवाने की अनुमति ली जा रही है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 62 हजार के पार पहुंची: 29 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुरोला मुख्यालय से महज 12 किलोमीटर दूर स्थित रामा गांव में 28 वर्षीय लोकेश बिष्ट अपने खेतों से वापस आ रहे थे कि तभी रास्ते में घात लगाए बैठे तेंदुए ने उन पर अचानक हमला कर दिया। युवक ने हिम्मत से काम लेते हुए तेंदुए को पकड़ लिया और शोर मचाने लगा।

शोर सुनकर गाय चराने आया निकटवर्ती बेष्टी गांव का युवक अरविंद भी मौके पर पहुंच गया और मदद के लिए शोर मचाने लगा लेकिन तेंदुआ लोकेश को छोड़ अरविंद पर झपट पड़ा। हालांकि, हल्ला सुन मौके पर एकत्रित ग्रामीणों को देखकर तेंदुआ घायल युवकों को छोडकर जंगल की ओर भाग गया।

यह भी पढ़े | मुंबई: एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में आज मिले 41 नए कोरोना मरीज, कुल 70 की मौत.

ग्रामीणों ने युवकों को पुरोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उपचार देकर उन्हें घर भेज दिया गया। चिकित्सक डॉ. शुचि पूनम ने बताया कि दोनों युवकों के सिर सहित शरीर में कई जगहों पर तेंदुए के नाखूनों के गहरे घाव हैं।

इस घटना से ग्रामीण क्षेत्रों में डर का माहौल है। वन अधिकारी ने बताया कि तेंदुआ गांव के समीप ही झाड़ियों में छिपा है जिसे पकड़ने के लिए उच्च अधिकारियों से पिंजड़ा लगवाने की अनुमति ली जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\