देश की खबरें | महामारी के दो साल बाद दिवाली पर मुंबई के बाजारों में उमड़ी भीड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी के कारण दो साल तक सीमित तरीके से उत्सव मनाने की मजबूरी के बाद मुंबई के बाजारों में इस साल दिवाली पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। कपड़ों, मिठाइयों, रोशनी, पटाखों, फूलों, तोहफों आदि की जमकर खरीदारी की जा रही है।

मुंबई, 22 अक्टूबर कोविड-19 महामारी के कारण दो साल तक सीमित तरीके से उत्सव मनाने की मजबूरी के बाद मुंबई के बाजारों में इस साल दिवाली पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। कपड़ों, मिठाइयों, रोशनी, पटाखों, फूलों, तोहफों आदि की जमकर खरीदारी की जा रही है।

गोवत्स द्वादशी या वासु बरस, शुक्रवार को मनाया गया और इसी के साथ दिवाली की शुरुआत हो गई। लक्ष्मी पूजन (दीपों के इस त्योहार का मुख्य दिन) का उत्सव 24 अक्टूबर को होगा और भाईदूज का त्योहार 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

लक्ष्मी पूजन से पहले शहर में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी है। खरीदारी के लिहाज से लोकप्रिय इलाकों जैसे कि दादर, क्रॉफर्ड मार्केट, बांद्रा और मस्जिद बंदर और अन्य स्थानीय बाजारों में जबरदस्त भीड़ दिखी।

पांच दिवसीय त्योहार का दूसरा दिन धनतेरस के रूप में शनिवार को मनाया जा रहा है, जिसे सोना खरीदने के लिहाज से काफी शुभ माना जाता है।

शहर में आभूषण की दुकानें ग्राहकों को आकर्षक प्रस्ताव देकर लुभाने की कोशिश कर रही हैं। आम तौर पर दिवाली उत्सव पांच दिन लगातार मनाया जाता है, लेकिन हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस बार लक्ष्मी पूजन और नरक चतुर्दशी सोमवार को एक ही दिन मनाई जायेगी।

वहीं, दिवाली पड़वा और भाईदूज एक दिन के अंतराल के बाद बृहस्पतिवार को मनाया जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू