देश की खबरें | म्यांमा में सुरक्षा बलों की गोलीबारी में दो प्रदर्शनकारियों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘इरावड्डी’ अखबार ने कहा है कि काचिन राज्य के मैतकयीना में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के दौरान दो लोगों को सिर में गोली लगी। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए रबड़ की गोलियां भी छोड़ी गयी।
‘इरावड्डी’ अखबार ने कहा है कि काचिन राज्य के मैतकयीना में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के दौरान दो लोगों को सिर में गोली लगी। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए रबड़ की गोलियां भी छोड़ी गयी।
सुरक्षा बलों ने देश की राजधानी नेपीता में प्रदर्शन कर रहे करीब 1,000 लोगों की भीड़ पर आंसू गैस के गोले छोड़े।
देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले में हजारों लोग प्रदर्शन के लिए आए लेकिन सैनिकों और पुलिस बल की कार्रवाई की आशंका के कारण खुद ही तितर-बितर हो गए।
सेना द्वारा तख्तापलट किए जाने के बाद से म्यांमा में कई शहरों में रोज प्रदर्शन के लिए लोग सड़कों पर निकल रहे हैं।
पुलिस ने रविवार को अस्पतालों और विश्वविद्यालय परिसरों पर कब्जा कर लिया और सेना के तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया।
म्यांमा के सबसे बड़े शहर यांगून में भी रात आठ बजे से कर्फ्यू शुरू होने के बाद से लगातार दूसरी रात सुरक्षा बलों ने भारी हथियारों से गोलीबारी की। प्रदर्शनकारी आंग सान सू ची समेत अन्य नेताओं को रिहा किए जाने की मांग कर रहे हैं।
तख्तापलट और हिंसा के कारण दुनिया के कई देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने म्यांमा के सैन्य नेताओं पर पाबंदी लगयी है। हाल में ऑस्ट्रेलिया ने भी म्यांमा से रक्षा सहयोग रोकने का फैसला किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)