देश की खबरें | नोएडा में दो पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए 30 अन्य पुलिसकर्मियों को पृथकवास में भेजा गया
जियो

नोएडा, 29 मई उत्तरप्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले मैं कार्यरत दो पुलिसकर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद उनके संपर्क में आए अन्य 30 पुलिसकर्मियों को पृथकवास में भेज दिया गया है।

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र सिंह ने शुक्रवार को बताया कि थाना सेक्टर 49 में तैनात एक कांस्टेबल के आज कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि थाना फेस -3 में तैनात एक कांस्टेबल की कल आई जांच रिपोर्ट में कोविड-19 होने की जानकारी मिली थी।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस: पिछले 24 घंटे में 3,414 मरीज हुए ठीक, रिकवरी रेट 42.89% पहुंचा: 29 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि इन दोनों के संपर्क में आने वाले 30 व्यक्तियों को पृथकवास में भेजा गया है और उनके नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।

सिंह ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने अभी तक 300 पुलिसकर्मियों का कोविड-19 जांच करवाया है, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल: सीएम ममता बनर्जी ने कहा- साइक्लोन अम्फान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 98 हो गई है.

उन्होंने बताया कि जिला पुलिस द्वारा कोरोना वायरस को लेकर विशेष सावधानी बरती जा रही है। जिसके तहत 50 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों एवं गर्भवती महिला कर्मचारियों की संवेदनशील स्थानों पर ड्यूटी नहीं लगाई जा रही है।

सिंह ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में सेनेटाइजर आदि वितरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों को लगातार बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान सामाजिक दूरी का अनुपालन करें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)