देश की खबरें | कांग्रेस और भाजपा के दो-दो उम्मीदवार उप जिला प्रमुख चुने गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के चार जिलों में शुक्रवार को कांग्रेस और भाजपा के दो-दो उम्मीदवार उप जिला प्रमुख चुने गए।

जयपुर, 24 दिसंबर राजस्थान के चार जिलों में शुक्रवार को कांग्रेस और भाजपा के दो-दो उम्मीदवार उप जिला प्रमुख चुने गए।

इसके आलावा कोटा, बारां, करौली, और श्रीगंगानगर में हुए उपप्रधान के चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार 21 पंचायत समितियों में उप प्रधान निर्वाचित हुए हैं जबकि भाजपा के उम्मीदवार आठ जिला समितियों में उप प्रधान चुने गए हैं। एक पंचायत समिति में निर्दलीय उम्मीदवार उपधान चुने गए।

चार जिला परिषद में उप प्रमुख और 30 पंचायत समितियों में उपप्रधान के चुनाव शुक्रवार को करवाये गये।

गंगानगर में कांग्रेस उम्मीदवार सुदेश और करौली में पार्टी प्रत्याशी रमेश मीणा उप जिला प्रमुख चुने गये जबकि बारां में भाजपा के छीतरलाल और कोटा में कृष्ण गोपाल उपजिला प्रमुख निर्वाचित हुए।

बृहस्पतिवार को जिला प्रमुखों के चुनावों में बारां में क्रॉस वोटिंग की वजह से सत्ताधारी कांग्रेस जिला प्रमुख पद पाने में सफल रही थी लेकिन शुक्रवार को उपजिला प्रमुख के पद पर भाजपा के उम्मीदवार ने सभी सदस्यों को एकजुट रखा और उपजिला प्रमुख पद पर भाजपा का उम्मीदवार चुना गया।

चार जिलों बारां, करौली, गंगानगर और कोटा में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव तीन चरणों 12, 15 और 19 दिसंबर को करवाये गये थे और 21 दिसंबर को परिणाम घोषित किये गये थे। चुने हुए सदस्यों ने बृहस्पतिवार को जिला प्रमुख (जिला परिषद) और प्रधान (पंचायत समिति) को चुना।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में जिला स्तर पर 33 जिला परिषद और ब्लॉक स्तर पर 352 पंचायत समितियां है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान