झारखंड आई है और इनसे अब तक 2 लाख 57 हजार 411 प्रवासी कामगार राज्य में वापस आ चुके हैं, जबकि केन्द्र सरकार की वंदे भारत योजना के तहत 66 लोग विदेशों से भी राज्य में लौटे हैं।
झारखंड में कोरोना संबंधित मामलों के मुख्य नोडल पदाधिकारी अमरेंद्र
यह भी पढ़े | तेलंगाना में कोरोना वायरस के 100 नए मरीज पाए गए: 29 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
प्रताप सिंह ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों के बाद कई राज्यो से लोगों की वापसी हो रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक बस के माध्यम से लगभग 1 लाख 1 हजार 852 लोग राज्य में वापस आ चुके हैं तथा 193 ट्रेनें विभिन्न राज्यों से झारखंड आई है और 12 विशेष ट्रेन और आएंगी। अभी तक 2 लाख 57 हजार 411
प्रवासी मजदूर श्रमिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के माध्यम से राज्य में
वापस आ चुके हैं। नोडल अधिकारी के मुताबिक, राज्य में निजी वाहनों से भी आवागमन के लिए पास निर्गत किया जा रहा है और अभी तक कुल 3 लाख 58 हजार 263 लोगों को झारखंड लाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि झारखंड से अब तक दूसरे प्रदेश के 16 हजार 875 लोगों को वापस भेजा गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से बांग्लादेश में काम करने वाली भेल कंपनी के 170 कर्मचारियों को वापस लाने के लिये भी मंजूरी दे दी गयी है और जल्द ही उनकी भी वापसी की संभावना है।
संवाददाता सम्मेलन में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ. नितिन मदन
कुलकर्णी ने कहा कि राज्य में अभी तक 476 लोग कोविड-19 के टेस्ट में
पॉजिटिव पाए गए हैं जिसमें 212 लोग ठीक हो चुके हैं, पांच की मृत्यु हुई है तथा 259 का इलाज चल रहा है।
, इन्दु, ,
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY