देश की खबरें | ओडिशा में पुलिस गोलीबारी में दुष्कर्म के दो आरोपी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार में शामिल दो लोगों ने शनिवार को पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। पुलिस द्वारा उन्हें रोकने के लिए की गई गोलीबारी में दोनों घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 12 अप्रैल ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार में शामिल दो लोगों ने शनिवार को पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। पुलिस द्वारा उन्हें रोकने के लिए की गई गोलीबारी में दोनों घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बेलपहाड़ इलाके में यह घटना तब हुई जब पुलिस शेख आसिफ और अभिषेक बारिक नामक दोनों आरोपियों को अदालत ले जा रही थी।

आईजीपी (उत्तरी परिक्षेत्र) हिमांशु लाल ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘आरोपियों ने पुलिस से रिवॉल्वर छीन ली और उन्हें डराकर व हमला कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए गोलियां चलाईं, जिससे दोनों घायल हो गए।’’

पुलिस ने दावा किया कि चेतावनी दिए जाने के बावजूद आरोपियों ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस को मजबूरन गोली चलानी पड़ी। दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को झारसुगुड़ा के जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

आईजीपी ने कहा कि आरोपियों में से एक शेख पर नाबालिग के परिवार को जान से मारने की धमकी देने सहित कई आरोप हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान