देश की खबरें | धर्मांतरण निषेध कानून के तहत गिरफ्तार दो आरोपी रिहा किये गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इस महीने के शुरू में धर्मांतरण निषेध कानून के तहत गिरफ्तार किये गए दो लोगों को उत्तर प्रदेश की एक अदालत के आदेश पर शनिवार को रिहा कर दिया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुरादाबाद, 19 दिसंबर इस महीने के शुरू में धर्मांतरण निषेध कानून के तहत गिरफ्तार किये गए दो लोगों को उत्तर प्रदेश की एक अदालत के आदेश पर शनिवार को रिहा कर दिया गया।

एक हिंदू महिला से अपनी शादी का पंजीकरण कराने के लिये मुरादाबाद में पंजीयक कार्यालय जाने के बाद चार दिसंबर को एक मुस्लिम व्यक्ति और उसके भाई को गिरफ्तार किया गया था। लड़की के घरवालों ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी।

बजरंग दल के कार्यकर्ता एक कथित वीडियो में दंपति से यह पूछते नजर आ रहे हैं कि क्या महिला ने जिलाधिकारी कार्यालय में धर्म परिवर्तन की अपनी मंशा को लेकर नोटिस दिया था, जैसा कि नए अध्यादेश में प्रावधान है।

अभियोजन अधिकारी अमर तिवारी ने कहा कि कांठ पुलिस द्वारा सौंपी गई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि राशिद और उसके भाई सलीम द्वारा जबरन धर्मांतरण कराए जाने के आरोपों से पिंकी के इनकार के बाद उन्हें इस मामले में कोई साक्ष्य नहीं मिले, जिसके बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जेल से दोनों की रिहाई के आदेश दिये।

जेल सूत्रों के मुताबिक दोनों को शनिवार को मुरादाबाद कारागार से रिहा कर दिया गया।

इस बीच, सास का आरोप है कि सरकारी आश्रय गृह में प्रताड़ना के बाद पिंकी का गर्भपात हो गया।

हाल में पारित उत्तर प्रदेश गैरकानूनी धर्मांतरण निषेध अध्यादेश उन शादियों को अमान्य ठहराता है, अगर वे सिर्फ धर्मांतरण के उद्देश्य से की गई हों। प्रदेश सरकार ने 24 नवंबर को मसौदा अध्यादेश को मंजूरी दी थी, जिसके तहत उल्लंघन करने वाले को 10 साल कैद की सजा हो सकती है।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अध्यादेश को लेकर दायर एक याचिका पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RR, IPL 2026 69th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराकर प्लेऑफ में पहुंची राजस्थान रॉयल्स, बल्ले के बाद गेंद से भी जोफ्रा आर्चर ने मचाया कोहराम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

IPL 2026, KKR vs DC 70th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट