देश की खबरें | पटना में राबड़ी देवी के आवास पर राजद विधायकों और पुलिस के बीच कहासुनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जनता दल के एक कार्यकर्ता पर रविवार की रात हुए जानलेवा हमले और उनके परिवार के तीन लोगों की हत्या के खिलाफ गोपालगंज जिले की ओर कूच करने के लिए शुक्रवार को 10, सर्कुलर रोड पर जमा हुए पार्टी विधायकों और पुलिस के बीच तीखी नोक-झोंक हो गई।

जियो

पटना, 29 मई राष्ट्रीय जनता दल के एक कार्यकर्ता पर रविवार की रात हुए जानलेवा हमले और उनके परिवार के तीन लोगों की हत्या के खिलाफ गोपालगंज जिले की ओर कूच करने के लिए शुक्रवार को 10, सर्कुलर रोड पर जमा हुए पार्टी विधायकों और पुलिस के बीच तीखी नोक-झोंक हो गई।

इस हत्याकांड में सत्तारूढ़ जद(यू) के कुचाईकोट से विधायक अमरेन्द्र पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय कथित रूप से संलिप्त है।

यह भी पढ़े | अजीत जोगी का निधन: जानें उनका राजनीतिक सफर, कैसे IAS की नौकरी छोड़ बने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री.

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी विधायकों को प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व अपनी मां राबड़ी देवी के आवास पर बुलाया था, यह नोक-झोंक वहीं हुई है।

तेजस्वी यादव ने धमकी दी थी कि अगर पांडेय को बृहस्पतिवार शाम तक गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह अपने समर्थकों के साथ मिलकर गोपालगंज के लिए कूच करेंगे।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: मेरठ में लैब से ब्लड सैंपल लेकर भागे बंदर, मचा हड़कंप.

तेजस्वी के भाई तेज प्रताप भी इस प्रदर्शन में शामिल थे।

राबड़ी देवी का आवास राजभवन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास ‘एक अणे मार्ग’ के पास स्थित है। उनके आवास पर तैनात पुलिस ने वहां जमा हुए राजद विधायकों से अनुरोध किया कि वे तितर-बितर हो जाएं और कोविड-19 के मद्देनजर दो गज की दूरी बनाए रखने के नियमों का पालन करें।

तेजस्वी यादव इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।

राजद कार्यकर्ता जे.पी. यादव के आवास पर रविवार की रात हुए हमले के संबंध में दर्ज प्राथमिकी में पांडेय का नाम भी हैं। हमले में यादव को गंभीर चोटें आयी हैं जबकि उनके माता-पिता और भाई की हत्या कर दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस अभी विधायक को खोज रही है। पांडेय की और हमले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्राथमिकी में नामजद जद(यू) नेता का भाई और भतीजा गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\