विदेश की खबरें | ट्रंप ने इन्सुलिन की कीमत कम करने पर काम करने वाली भारतवंशी सलाहकार का शुक्रिया अदा कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतवंशी स्वास्थ्य नीति सलाहकार सीमा वर्मा की प्रशंसा की है और वरिष्ठ नागरिकों को कम मूल्य पर इन्सुलिन मुहैया कराने के वास्ते चिकित्सा योजना तैयार करने में कठिन मेहनत के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है ।

वाशिंगटन, 28 मई अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतवंशी स्वास्थ्य नीति सलाहकार सीमा वर्मा की प्रशंसा की है और वरिष्ठ नागरिकों को कम मूल्य पर इन्सुलिन मुहैया कराने के वास्ते चिकित्सा योजना तैयार करने में कठिन मेहनत के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है । मार्च में 49 वर्षीय वर्मा को देश में महामारी से निपटने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा गठित व्हाइट हाउस कोरोना वायरस कार्यबल की महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया ।

Also Read | New Zealand Christchurch Attack: कोरोना महामारी के कारण न्यूजीलैंड क्राइस्टचर्च मस्जिद हमले के आरोपियों की टली सजा. व्हाइट हाउस ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के पैसे की बचत करने वाली योजना के तहत अगले साल से एक महीने के लिए इन्सुलिन की कीमत घटकर 35 डॉलर रह जाएगी । व्हाइट हाउस ने कहा कि इन्सुलिन निर्माताओं और प्रमुख बीमा कंपनियों के साथ ट्रंप सरकार के समझौते के तहत इन्सुलिन की कीमत घटाने का नया विकल्प मिला है ।

Also Read | Fact Check about Crows Attack At Supermarket in Saudi: क्या सऊदी में सुपरमार्केट पर कौओं का हमला दुनिया के अंत की है शुरुआत? जानें इस दावे के साथ वायरल हुए वीडियो का सच. ट्रंप ने मंगलवार को कहा था , ‘‘वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह बड़ा दिन है। हमने बीमा कंपनी, निर्माताओं और अन्य महत्वपूर्ण सहयोगियों को साथ लाकर अपने वरिष्ठ नागरिकों को कम कीमत पर इन्सुलिन पहुंचाने के लिए एक समझौता किया है। मुझे उम्मीद है कि वरिष्ठ नागरिक इसे याद रखेंगे।’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘सीमा, मैं आपका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं । आपकी बदौलत बहुत पहले हमारे ध्यान में यह आया था और इस दिन के लिए आपने कठिन मेहनत की ।’’ सीमा ने भी राष्ट्रपति को धन्यवाद कहा । उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप का शुक्रिया । दवा की कीमत कम करने और वरिष्ठ नागरिकों की बेहतरी के लिए उन्होंने तेजी से कदम उठाया । ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान