विदेश की खबरें | टाइम पत्रिका के वीडियो में इरफान खान, शॉन कॉनरी, डिएगो माराडोना को दी गई श्रद्धांजलि

न्यूयार्क, 11 दिसंबर दिवंगत भारतीय अभिनेता इरफान खान को टाइम पत्रिका द्वारा विश्व के उन महान कलाकारों में से एक के तौर पर श्रद्धांजलि दी गई जिनका इस साल निधन हो गया।

पत्रिका द्वारा जारी किए गए एक विशेष वीडियो में चेलो वादक यो-यो मा और पियानो वादक कैथरीन स्टॉट ने ‘ओवर द रेनबो’ धुन बजाई।

यह भी पढ़े | गुटेरेस ने मानव अधिकार दिवस पर कोविड से लड़ने में एकजुटता का किया आह्वान.

अमेरिका स्थित पत्रिका ने अपनी वार्षिक प्रतिष्ठित ‘साल की हस्ती’ सूची के साथ बृहस्पतिवार को वीडियो जारी किया।

खान का अप्रैल में 54 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

यह भी पढ़े | Pakistan: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड लखवी को Imran Govt देगी हर महीने खर्च के लिए डेढ लाख रुपये, UNSC की मंजूरी.

वह कैंसर से पीड़ित थे।

खान के साथ ही तीन मिनट के वीडियो में प्रख्यात बास्केटबाल खिलाड़ी कोब ब्रायंट और उनकी बेटी गिआना ब्रायंट को भी याद किया गया।

इसके अलावा हॉलीवुड अभिनेता शॉन कॉनरी और फुटबाल खिलाड़ी डिएगो माराडोना समेत कई हस्तियों को वीडियो में शामिल कर श्रद्धांजलि दी गई जिनका इस साल निधन हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)