देश की खबरें | दिवाली से एक दिन पहले यातायात सुचारू रहा, बाजारों में मामूली जाम

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर दिवाली से एक दिन पहले रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ बाजारों में जाम को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में यातायात सुचारू रहा।

दिल्ली यातायात पुलिस हेल्पलाइन ने भी यातायात जाम के लिए न्यूनतम कॉल दर्ज की। ये बाजार क्षेत्रों से थे और वाहनों को ठीक तरह से खड़ा नहीं करने को लेकर थे।

कुछ यात्रियों ने यातायात जाम की जानकारी ट्विटर पर दी। एक उपयोगकर्ता ने बताया कि आनंद विहार बस स्टैंड के बाहर भीषण जाम लग गया। एक अन्य ने कहा कि नजफगढ़ क्षेत्र में यातायात जाम है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शहर में वाहनों की सुचारू आवाजाही के लिए पर्याप्त कर्मियों को तैनात किया गया है।

कई यात्रियों ने रोहिणी सेक्टर -7, गाजीपुर फ्लाईओवर, मोती नगर चौराहा और छतरपुर के फूल बाजार जैसे क्षेत्रों में यातायात जाम के बारे में ट्वीट किया।

शनिवार को आनंद विहार, करोल बाग, आजादपुर और कई अन्य जगहों पर यातायात की दिक्कत थी क्योंकि लोग धनतेरस के लिए बाजारों में उमड़े थे। दिल्ली यातायात नियंत्रण कक्ष में शहर के विभिन्न हिस्सों से लोगों की कॉल आयी जिन्होंने कई चौराहों पर यातायात जाम की शिकायत की।

रोशनी का त्योहार दिवाली सोमवार को मनाया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)