जरुरी जानकारी | बीएसई में सोने में सौ ग्राम और चांदी में एक किलो के लाट में वायदा/विकल्प अनुबंध का कारोबार शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उपभोक्ता जिंस बाजारों के भागीदारों को नये उत्पादों की पेशकश करने के लिये प्रयासरत बंबई शेयर बाजार ने सोमवार को सर्राफा धातुओं सोने और चंदी में छोटी लाट के अनुबंधों में विकल्प (डेरिवेटिव) कारोबार शुरू किया। इसमें गोल्ड मिनी और सिल्वर किलो जैसे अनुबंधों के विकल्प के सौदे शामिल है।

नयी दिल्ली, एक जून उपभोक्ता जिंस बाजारों के भागीदारों को नये उत्पादों की पेशकश करने के लिये प्रयासरत बंबई शेयर बाजार ने सोमवार को सर्राफा धातुओं सोने और चंदी में छोटी लाट के अनुबंधों में विकल्प (डेरिवेटिव) कारोबार शुरू किया। इसमें गोल्ड मिनी और सिल्वर किलो जैसे अनुबंधों के विकल्प के सौदे शामिल है।

एक्सचेंज ने एक वक्तव्य के अनुसार 100 ग्राम वर्ग में ‘गोल्ड मिनी’ और चांदी में ‘सिल्वर किलो’ अनुबंध की शुरुआत की गई।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat Highlights: पीएम मोदी ने कहा, अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा खुला, अब ज्यादा सावधानी की जरूरत.

विकल्प के सौदों के माध्यम से वायदा कारोबारियों को अपनी भविष्य की कीमतों में घट बढ़ से बचाव के लिए ओट मिल जाती है। इस में अनुबंध के धारक अथवा खरीदार माल पूर्व निर्धारित दाम पर अन्य पक्ष को खरीद अथवा बेच सकता है।

पूंजी बाजार नियामक सेबी के पूर्णकालिक सदस्य एस.के. मोहंती ने इन नये अनुबंधों की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इस तरह के अनुबंध शुरू करने का यह सही समय है।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते हरियाणा ने सील किए सभी बॉर्डर, दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर लगा लोगों का जमावड़ा- देखें तस्वीरें.

बंबई शेयर बाजार (बीएसई) के प्रबंध निदेशक और सीईओ अशीष कुमार चौहान ने इस अवसर पर कहा, ‘‘बीएसई कमोडिटी के प्लेटफार्म पर माल अनुबंध में विकल्प कारोबार की शुरुआत से छोटे आभूषण विक्रेताओं, खुदरा कारोबारियों को मूल्य जोखिम को कम करने में काफी मदद मिलेगी। ’’

बीएसई के मुख्य व्यवसाध अधिकारी समीर पाटिल ने कहा कि ये अनुबंध डिलिवरी वाले अनुबंध होंगे और इनकी समाप्ति के समय माल की भौतिक डिलीवरी होने के साथ ही सौदे समाप्त हो जायेंगे।

नेशनल स्टॉक एकसचेंज में गोल्ड मिनि में 8 जून से विकल्प कारोबार की शुरुआत होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान