विदेश की खबरें | बम की आशंका के कारण खाली कराया गया टोरंटो द्वीप हवाईअड्डा, दो लोग हिरासत में
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पुलिस ने हवाई अड्डे के नौका टर्मिनल के पास एक संभावित विस्फोटक उपकरण पाए जाने की सूचना दी थी जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने यह निर्देश दिया।

पुलिस ने कहा कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और वे जांच में सहयोग कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि बिली बिशप हवाई अड्डे के मुख्य भूमि नौका टर्मिनल पर शाम चार बजे से कुछ समय पहले उन्हें एक संदिग्ध पैकेज की जांच के लिए बुलाया गया।

टोरंटो पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘हम एक संभावित विस्फोटक उपकरण से निपटने के लिए काम कर रहे हैं।’’

नौका टर्मिनल के पास दो आवासीय भवनों को भी खाली करा लिया गया और तीसरी को आंशिक रूप से खाली करा लिया गया।

पोर्टर एयरलाइंस और एयर कनाडा क्षेत्रीय उड़ानों के लिए इस हवाई अड्डे का इस्तेमाल करते हैं।

हवाई अड्डे ने कहा कि रनवे बंद कर दिया गया और एयर कनाडा की दो उड़ानों का हवाई मार्ग बदलते हुए उन्हें हैमिल्टन, ओंटारियो की ओर मोड़ दिया गया है।

कई घंटों तक टर्मिनल के अंदर फंसे यात्रियों ने कहा कि उन्हें ‘वाटर टैक्सी’ द्वारा निकाला जा रहा है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)