विदेश की खबरें | शीर्ष अमेरिकी सांसद ने भारत के खिलाफ ‘चीन की आक्रमकता’ की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के एक शीर्ष सांसद ने चीन को “धौंस दिखाने वाला” करार देते हुए भारत के लिए खिलाफ उसकी “आक्रमकता” पर चिंता जताई है और बीजिंग से “नियमों का सम्मान” करने तथा नयी दिल्ली के साथ सीमा विवाद को सुलझाने के लिए कूटनीति एवं मौजूदा प्रणालियों का प्रयोग करने की अपील की है।

वाशिंगटन, दो जून अमेरिका के एक शीर्ष सांसद ने चीन को “धौंस दिखाने वाला” करार देते हुए भारत के लिए खिलाफ उसकी “आक्रमकता” पर चिंता जताई है और बीजिंग से “नियमों का सम्मान” करने तथा नयी दिल्ली के साथ सीमा विवाद को सुलझाने के लिए कूटनीति एवं मौजूदा प्रणालियों का प्रयोग करने की अपील की है।

कांग्रेस सदस्य एवं विदेश मामलों पर संसदीय समिति के प्रमुख इलियट एंगेल ने कहा, “मैं भारत-चीन सीमा पर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास चीन की ओर से लगातार दिखाई जा रही आक्रमकता से अत्यंत चिंतित हूं।”

यह भी पढ़े | अमेरिका: सुरंग बनाकर शराब की दुकान में घुसे चोर, 18 हजार डॉलर की शराब लेकर फरार.

उन्होंने कहा, “चीन एक बार फिर दिखा रहा है कि वह अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक संघर्षों को सुलझाने के बजाय अपने पड़ोसियों पर धौंस दिखाने का इच्छुक है।”

एंगेल की यह टिप्पणी वास्तविक नियंत्रण रेखा को लेकर भारत और चीन की सेना के बीच जारी विवाद की पुष्ठभूमि में आई है।

यह भी पढ़े | Mount Everest Height: माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई का मापन फिर से शुरू, 8844.43 मीटर का लगाया गया अनुमान.

उन्होंने कहा, “देशों को समान ढंग से नियमों का पालन करना चाहिए ताकि हम ऐसी दुनिया में न रहें जहां ‘ताकत के बल पर आप खुद को सही साबित करें ’...मैं चीन से आग्रह करता हूं कि वह नियमों का सम्मान करे और भारत के साथ सीमा समस्याओं को हल करने के लिए कूटनीति एवं मौजूदा प्रणालियों का प्रयोग करें। ”

इस बयान से एक दिन पहले चीन ने कहा था कि भारत के साथ लगने वाली सीमा पर स्थिति “स्थिर एवं नियंत्रण करने लायक” है और दोनों देश के पास संवाद एवं विचार-विमर्श के जरिए मुद्दों को सुलझाने के लिए “बेरोक-टोक” संपर्क की व्यवस्था है।

भारत ने बुधवार को कहा था कि सीमा विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के लिए वह चीन से बातचीत कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान