गुवाहाटी, 19 दिसम्बर असम राज्य निर्वाचन आयोग (एएसईसी) ने शनिवार को कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा ने तिवा स्वायत्तशासी परिषद के चुनाव में छह सीटें जीत ली हैं और 12 सीटों पर आगे चल रही है।
36 सदस्यीय तिवा स्वायत्तशासी परिषद के लिए मतों की गिनती जारी है।
19 सीटों के लिए एएसईसी द्वारा दी गई मतगणना जानकारी के अनुसार भाजपा की सहयोगी असम गण परिषद एक सीट पर आगे चल रही है।
असम में चार जिलों में फैले परिषद के किसी भी निर्वाचन क्षेत्र में विपक्ष बढ़त नहीं बना पाया है।
नौगांव, मोरीगांव, होजाई और कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिलों में फैली परिषद के 36 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान 17 दिसंबर को हुआ था। कुल 124 उम्मीदवार मैदान में हैं।
एएसईसी ने अपनी बुलेटिन में कहा कि जीत दर्ज करने वाले भाजपा उम्मीदवारों में सरुज कुंवर (टोपकुची), गीतामोनी कलिता भुइयां (जरबारी), मोहन सेनापति (चहारी), इंद्र बोरदोलोई (नम्बोर-लालुंग) और मदन बोरदोलोई (लालुंगपर) शामिल हैं।
एएसईसी ने कहा कि गोभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के मनिराम पातर निर्विरोध जीत गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY