शुक्रवार को आत्महत्या करने वाले 50 साल के गुप्ता ने सुसाइड नोट में कहा था कि कोरोना वायरस के कारण लागू बंद में काम न होने की वजह से वह यह कदम उठा रहा है ।
भारतीय जनता पार्टी नेता और पूर्व राज्य सभा सांसद जुगल किशोर ने शनिवार को गुप्ता के परिजनों को आश्वासन दिया कि वह उनकी दोनों बेटियों की शादी का खर्च उठाएंगे।
मिठौली के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट दिग्विजय सिंह ने परिवार से मिलकर दुख जताया और शासन से मिलने वाली आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने गुप्ता की पत्नी को आश्वस्त किया कि उन्हें नियमों के अनुसार विधवा पेंशन मिलेगी ।
खीरी के जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक और उसकी मां दोनों को अन्तयोदय योजना के तहत नियमित रूप से अनाज मिल रहा था। उन्हें इस बात की भी जानकारी मिली है कि मृतक व्यक्ति नजदीकी जिले शाहजहांपुर में एक रेस्तरां में काम करता था ।
यह भी पढ़े | Lockdown 5.0: पंजाब में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ा, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया ऐलान.
सिंह ने कहा कि आत्महत्या तनाव के कारण की गयी है और परिवारजनों की नियमों के अनुसार सहायता की जाएगी ।
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर मिले सुसाइड नोट में लिखा था कि वह खांसी और सांस के रोगों से काफी समय से परेशान था और कोरोना के कारण लागू बंद के कारण उसके पास कोई नौकरी भी नहीं थी, जिसकी वजह से पैसे की काफी तंगी थी ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY