चेन्नई, चार नवंबर तमिलनाडु में भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समय पर शुरू किये गये राहत एवं बचाव कार्य के कारण बारिश से होने वाले संभावित नुकसान को रोका जा सका।
राज्य में भारी बारिश के कारण कई जिलों में प्रशासन को स्कूलों में छुट्टी घोषित करनी पड़ी है।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कोयंबटूर के मेट्टुपालयम में अधिकतम 13 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, इसके बाद कामुथी, शिवगिरि और अलंदूर में 12-12 सेंटीमीटर जबकि पुझल में 11 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
राज्य में भारी बारिश के कारण चेन्नई, मदुरै, तिरुनेलवेली, तेनकासी, डिंडीगुल और थेनी जिलों में प्रशासन ने आज स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी।
स्टालिन ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘द्रविड़ मुनेत्र कषगम सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के कारण मानसून के दौरान चेन्नई में बाढ़ की आशंका अब खत्म हो गई है। ’’
उन्होंने कहा कि भारी बारिश के जल की निकासी की व्यवस्था जैसे काम करके लोगों को प्रभावित होने से बचाया।
स्टालिन ने राज्य में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए राज्य के मंत्रियों, स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों के अलावा नागरिक अधिकारियों और कर्मचारियों को लोगों की सेवा के लिए सक्रिय रहने के लिए कहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY