देश की खबरें | आत्मचिंतन का वक्त कि क्या राज्यपाल को कुलाधिपति बनाया जाना चाहिए या नहीं : बंगाल मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने शुक्रवार को कहा कि यह आत्ममंथन करने का सही समय है कि क्या राज्यपाल को स्वत: राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में नियुक्त किया जाना चाहिए, क्योंकि कई प्रतिष्ठित विद्वान इस पद के लिए पात्र हैं।

कोलकाता, 24 दिसंबर पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने शुक्रवार को कहा कि यह आत्ममंथन करने का सही समय है कि क्या राज्यपाल को स्वत: राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में नियुक्त किया जाना चाहिए, क्योंकि कई प्रतिष्ठित विद्वान इस पद के लिए पात्र हैं।

बसु की यह टिप्पणी राज्यपाल जगदीप धनखड़ द्वारा बुलाई गई बैठक में विश्वविद्यालय प्रमुखों के शामिल नहीं होने पर नाराजगी जताने के कुछ घंटे बाद आई है।

उन्होंने दावा किया कि शिक्षाविदों को राज्य सरकार द्वारा धमकाया गया है। पश्चिम बंगाल में कार्यभार संभालने के बाद से उनकी भिड़ंत राज्य सरकार के साथ जारी है।

बसु ने ट्विटर पर कहा, ‘‘यह आत्मनिरीक्षण करने का सही समय है कि क्या हमें राज्यपाल की औपनिवेशिक विरासत को केवल उनके पद के आधार पर विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में जारी रखना चाहिए या हमें प्रतिष्ठित विद्वानों और शिक्षाविदों को कुलाधिपति के रूप में नामित करना चाहिए।’’

इससे पहले दिन में बसु ने एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा कि सरकार धनखड़ को राज्य विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति पद से हटाने के लिए संवैधानिक और कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तब तक के लिए अंतरिम चांसलर बनाया जाना चाहिए, जब तक कि किसी को कुलाधिपति पद के लिए चयनित नहीं किया जाता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान