देश की खबरें | मणिपुर में वक्फ अधिनियम के खिलाफ रैलियों में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर में इंफाल के कई इलाकों में हजारों मुस्लिम प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ रैलियां निकालीं और इस कानून को तत्काल निरस्त करने की मांग की।
इंफाल, 11 अप्रैल मणिपुर में इंफाल के कई इलाकों में हजारों मुस्लिम प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ रैलियां निकालीं और इस कानून को तत्काल निरस्त करने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने इंफाल के मंत्रिपुखरी और हट्टा गोलापति में प्रदर्शन किया तथा इस अधिनियम को लागू करने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना की।
उन्होंने संशोधित वक्फ कानून की निंदा करते हुए नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों में से एक ने कहा, ‘‘हम इस कानून की सख्त निंदा करते हैं। हम चाहते हैं कि वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा की जाए। इस कानून को जल्द से जल्द निरस्त किया जाना चाहिए।’’
इस सप्ताह की शुरुआत में, इंफाल पूर्वी और बिष्णुपुर जिलों में भी इस कानून के खिलाफ इसी तरह की विरोध रैलियां निकाली गईं। संसद के दोनों सदनों में लंबी चर्चा के बाद हाल में वक्फ (संशोधन) विधेयक पारित कर दिया गया था। बाद में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसे मंजूरी दे दी थी।
इस अधिनियम का उद्देश्य विरासत स्थलों की सुरक्षा और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने के प्रावधानों के साथ वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन को सुव्यवस्थित करना है।
इसका उद्देश्य संपत्ति प्रबंधन में पारदर्शिता बढ़ाकर, वक्फ बोर्ड और स्थानीय प्राधिकारियों के बीच समन्वय को सुव्यवस्थित करके तथा हितधारकों के अधिकारों की रक्षा करके शासन में सुधार करना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)