जरुरी जानकारी | ब्रिटेन में इस हफ्ते तीन दिन होगी रेल हड़ताल, बातचीत रही विफल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इस हफ्ते मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को तीन दिनों के लिए रेलवे से जुड़े करीब 40,000 सफाईकर्मी, सिग्नल, रखरखाव कर्मचारी और स्टेशन कर्मचारी काम से अलग रहेंगे। इस हड़ताल से देश भर में अधिकांश रेल नेटवर्क बंद होने की उम्मीद है। इसके साथ ही लंदन की अंडरग्राउंड मेट्रो सेवाएं भी मंगलवार को इसकी चपेट में आ सकती हैं।

इस हफ्ते मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को तीन दिनों के लिए रेलवे से जुड़े करीब 40,000 सफाईकर्मी, सिग्नल, रखरखाव कर्मचारी और स्टेशन कर्मचारी काम से अलग रहेंगे। इस हड़ताल से देश भर में अधिकांश रेल नेटवर्क बंद होने की उम्मीद है। इसके साथ ही लंदन की अंडरग्राउंड मेट्रो सेवाएं भी मंगलवार को इसकी चपेट में आ सकती हैं।

रेल, समुद्री और परिवहन कर्मचारी संघ ने रेल कंपनियों की तरफ से दिए गए नए प्रस्ताव को भी "अस्वीकार्य" बताते हुए कहा कि इस सप्ताह निर्धारित हड़ताल की कार्रवाई आगे बढ़ेगी।

कर्मचारी संघ के महासचिव मिक लिंच ने कहा कि रेल कंपनियों ने मुद्रास्फीति की प्रासंगिक दरों से बहुत कम वेतन वृद्धि का प्रस्ताव रखा था। इसके अलावा पिछले कुछ वर्षों से रेल कंपनियों ने वेतन बढ़ोतरी पर रोक भी लगाई हुई थी।

ब्रिटेन इस समय पिछले कई दशकों की सबसे ज्यादा महंगाई का सामना कर रहा है। ऐसी स्थिति में ब्रिटिश रेल कर्मचारियों ने वेतन में समुचित वृद्धि न होने पर आगे भी हड़ताल की चेतावनी दी हुई है।

इस बीच रेल कंपनियों ने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की अगुआई वाली सरकार से इस मामले में दखल देने की गुहार लगाई है। लेकिन जॉनसन के प्रवक्ता मैक्स ब्लेन ने कहा कि सरकार के लिए इसमें शामिल होना 'मददगार' नहीं होगा। उन्होंने कहा, "आखिरी मिनट में खुद को इस मामले में शामिल करना एक व्याकुलता होगी।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान