देश की खबरें | महराजगंज में नीट में उम्मीद से कम अंक मिलने पर छात्र ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महराजगंज जिले में एक छात्र ने कथित तौर पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में उम्मीद से कम अंक मिलने पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

महराजगंज (उप्र), 15 जून महराजगंज जिले में एक छात्र ने कथित तौर पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में उम्मीद से कम अंक मिलने पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक शनिवार रात सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में छात्र शाकिब सैफ (22) का शव उसके कमरे में हुक से बंधे फंदे से लटका मिला।

गोरखपुर जिले का मूल निवासी सैफ मेडिकल की पढ़ाई के लिए महराजगंज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को घोषित किए गए नीट के परिणाम में उसे अखिल भारतीय रैंक 9561 मिली, जिससे वह काफी निराश था।

उसने बताया कि संभवत: उम्मीद से कम अंक मिलने के कारण उसने यह कदम उठाया।

थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Stats And Preview: प्लेऑफ से पहले जीत की लय हासिल करना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू