देश की खबरें | पटना की ‘सिन्हा लाइब्रेरी’ में इसके संस्थापक की प्रतिमा लगाई जाएगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आधुनिक बिहार के प्रमुख निर्माताओं में गिने जाने वाले सच्चिदानंद सिन्हा की आदमकद प्रतिमा उस पुस्तकालय के परिसर में लगाई जाएगी जिसे उन्होंने करीब एक शताब्दी पहले पटना में स्थापित किया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली/पटना, सात नवंबर आधुनिक बिहार के प्रमुख निर्माताओं में गिने जाने वाले सच्चिदानंद सिन्हा की आदमकद प्रतिमा उस पुस्तकालय के परिसर में लगाई जाएगी जिसे उन्होंने करीब एक शताब्दी पहले पटना में स्थापित किया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इस बाबत ‘सिन्हा पुस्तकालय’ के परिसर में काम किया जा रहा है। उनकी प्रतिमा धातु और मिश्र धातु से बनी होगी। इस पुस्तकालय को अगले साल फरवरी में 100 साल पूरे हो जाएंगे।

प्रतिमा के अनावरण की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन सूत्रों ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सिन्हा की 10 नवंबर को पड़ने वाली जयंती से पहले इस हफ्ते इसका अनावरण कर सकते हैं।

भारत की संविधान सभा की जब पहली बैठक दिल्ली में साल 1946 में हुई थी तो सिन्हा उसके अस्थायी अध्यक्ष थे।

एक बैरिस्टर, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और विश्वविद्यालय प्रशासक के रूप में अपने शानदार कॅरियर के दौरान उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल कीं। वह उस आंदोलन में भी सबसे आगे रहे, जिसके कारण 1912 में पृथक बिहार और उड़ीसा प्रांत का निर्माण हुआ जिसकी राजधानी पटना थी।

उन्होंने 1924 में इस पुस्तकालय की स्थापना की जहां विद्यार्थियों, इतिहासकारों व पुस्तक प्रेमियों की अनेक पीढ़ियों ने अध्ययन किया है।

बिहार की राजधानी के मध्य में स्थित दो मंजिला पुरानी इमारत को आधिकारिक तौर पर 'श्रीमती राधिका सिन्हा इंस्टीट्यूट और सच्चिदानंद सिन्हा लाइब्रेरी' के तौर पर स्थापित किया गया था। यह ‘सिन्हा लाइब्रेरी’ के तौर पर प्रसिद्ध है। संस्थान का नाम उनकी पत्नी के नाम पर है।

संस्थान का संचालन 'श्रीमती राधिका सिन्हा इंस्टीट्यूट और सच्चिदानंद सिन्हा लाइब्रेरी ट्रस्ट' द्वारा किया जाता है।

ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ वकील सुनील कुमार ने कहा कि पुस्तकालय में 1.8 लाख किताबों और 1901 के बाद के समाचार पत्रों की कुछ सबसे पुरानी प्रतियों का समृद्ध संग्रह है।

कुमार ने ‘पीटीआई-’ से कहा, “पुस्तकालय का उद्घाटन नौ फरवरी 1924 को बिहार और उड़ीसा के तत्कालीन गवर्नर सर हेनरी व्हीलर ने किया था। हम इसके 100 वर्ष होने के मौके पर अगले साल 9-11 फरवरी तक तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रहे हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट