देश की खबरें | दिवाली पर दिल्ली सरकार की ओर से सभी पटाखों पर पाबंदी लगाने पर आरएसएस से जुड़े निकाय ने की आलोचना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम) ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) नीत दिल्ली सरकार की ओर से दिवाली पर राजधानी में सभी प्रकार के पटाखों पर प्रतिबंध लगाने को लेकर आलोचना की और इस कदम को ‘अनुचित तथा अवैज्ञानिक’ बताया।

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम) ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) नीत दिल्ली सरकार की ओर से दिवाली पर राजधानी में सभी प्रकार के पटाखों पर प्रतिबंध लगाने को लेकर आलोचना की और इस कदम को ‘अनुचित तथा अवैज्ञानिक’ बताया।

इसने आरोप लगाया कि पटाखों पर अरविंद केजरीवाल सरकार की ओर से पूर्ण प्रतिबंध लगाने का मकसद लोगों को भ्रमित करना और राजधानी में प्रदूषण के वास्तविक कारणों से लोगों का ध्याना भटकाना है।

एसजेएम ने बिना किसी का नाम लिये कहा कि सरकारी एजेंसियां पंजाब, हरियाणा और देश के अन्य हिस्सों में पराली जलाने की समस्या का समाधान करने में नाकाम रही है, बावजूद इसके कि यह राजधानी और आसपास के उत्तरी राज्यों में वायु प्रदूषण का यह सबसे बड़ा कारण है।

एसजेएम की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘एसजेएम दिवाली के उत्सव पर दिल्ली सरकार की ओर से पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने का कड़ा विरोध करता है, क्योंकि यह अनुचित है।’’

बयान में कहा गया कि एसजेएम सभी राज्यों से अनुरोध करता है कि वे पराली जलाने की समस्या के स्थायी समाधान खोजने का प्रयास करें और दिवाली के दौरान पटाखों पर लगाई गई पाबंदी को वापस लें।

बयान के मुताबिक चीन से आयातित अवैध पटाखों से वायु प्रदूषण होता है, क्योंकि इसमें पोटैशियम नाइट्रेट और सल्फर होता है, जबकि देश में बने ग्रीन पटाखों से ऐसा नहीं होता।

एसजेएम ने कहा कि दिल्ली सरकार के फैसले से देश में पटाखा बनाने और इसके वितरण में शामिल लाखों कर्मियों को गंभीर आर्थिक नुकसान होगा।

एसजेएम ने कहा कि तमिलनाडु (शिवकाशी), पश्चिम बंगाल और देश के अन्य हिसों में 10 लाख से अधिक लोग अपने गुजर बसर के लिए पटाखों पर निर्भर हैं और यह बात नहीं भूली जानी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान