देश की खबरें | राष्ट्रपति की तिरूवनंतपुरम यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा में कथित तौर पर सेंध लगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की यहां की यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा में कथित तौर पर सेंध लगने की केंद्रीय एजेंसियां जांच कर रही हैं। यह जानकारी शुक्रवार को आधिकारिक सूत्रों ने दी।

तिरूवनंतपुरम, 24 दिसंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की यहां की यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा में कथित तौर पर सेंध लगने की केंद्रीय एजेंसियां जांच कर रही हैं। यह जानकारी शुक्रवार को आधिकारिक सूत्रों ने दी।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा में सेंध उस वक्त लगी, जब तिरूवनंतपुरम के महापौर आर्य राजेंद्रन की कार को कथित तौर पर राष्ट्रपति के काफिले में शामिल करने का प्रयास किया गया। काफिला बृहस्पतिवार को नगर में राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल की ओर जा रहा था।

महापौर के कार्यालय ने इन आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि उन्हें इस तरह की घटना की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें घटना के बारे में मीडिया में आई खबरों से पता चला।

राज्य सरकार ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

राष्ट्रपति बृहस्पतिवार को राज्य की राजधानी में पी. एन. पन्निकर की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे। पन्निकर को केरल में पुस्तकालय आंदोलन का जनक माना जाता है।

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियां इन आरोपों की भी जांच कर रही हैं कि स्थल पर राष्ट्रपति के विश्राम के लिए उपलब्ध कमरे में पानी का कनेक्शन नहीं दिया गया था।

इसे गंभीर मुद्दा करार देते हुए प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने महापौर एवं अन्य अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की सरकार से मांग की है।

केरल की चार दिवसीय यात्रा समाप्त कर राष्ट्रपति आज सुबह नयी दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान