देश की खबरें | पुलिसकर्मी के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद थाने को प्रवेश वर्जित घोषित किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के एक थाने में तैनात पुलिसकर्मी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद शनिवार को उसे थाने को प्रवेश वर्जित घोषित कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जियो

जम्मू, 30 मई जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के एक थाने में तैनात पुलिसकर्मी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद शनिवार को उसे थाने को प्रवेश वर्जित घोषित कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कठुआ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र मिश्रा ने कहा कि पुलिस थाना आगंतुकों के लिए बंद है और जब तक सभी कर्मचारियों की जांच-रिपोर्ट निगेटिव नहीं आ जाती, तब तक थाने में प्रवेश वर्जित रहेगा।

यह भी पढ़े | लॉकडाउन 5.0 में पर्यटन और हॉस्पिटलिटी सेक्टर को मिल सकती है छूट, मोदी सरकार राज्यों के सुझावों पर कर रही है विचार.

उन्होंने कहा, “ तब तक कठुआ के महिला पुलिस थाने में शिकायतें दर्ज की जाएंगी।”

अधिकरी ने बताया कि संक्रमित पाए गए पुलिसकर्मी में कोई लक्षण नहीं दिखायी दे रहे थे।

यह भी पढ़े | सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा- कोई नहीं कह सकता कि एक दो महीने लॉकडाउन के बाद कोरोना ठीक हो जाएगा : 30 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कठुआ के जिला विकास आयुक्त ओ पी भगत ने बताया कि इस नवीनतम मामले के बाद जिले में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामलों का आंकड़ा 66 तक पहुंच गया है।

उन्होंने बताया कि उनमें से 62 मरीज बाहर से लौटे हैं। अब तक कुल 19 मरीज ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज