जम्मू, 30 मई जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के एक थाने में तैनात पुलिसकर्मी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद शनिवार को उसे थाने को प्रवेश वर्जित घोषित कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
कठुआ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र मिश्रा ने कहा कि पुलिस थाना आगंतुकों के लिए बंद है और जब तक सभी कर्मचारियों की जांच-रिपोर्ट निगेटिव नहीं आ जाती, तब तक थाने में प्रवेश वर्जित रहेगा।
उन्होंने कहा, “ तब तक कठुआ के महिला पुलिस थाने में शिकायतें दर्ज की जाएंगी।”
अधिकरी ने बताया कि संक्रमित पाए गए पुलिसकर्मी में कोई लक्षण नहीं दिखायी दे रहे थे।
कठुआ के जिला विकास आयुक्त ओ पी भगत ने बताया कि इस नवीनतम मामले के बाद जिले में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामलों का आंकड़ा 66 तक पहुंच गया है।
उन्होंने बताया कि उनमें से 62 मरीज बाहर से लौटे हैं। अब तक कुल 19 मरीज ठीक हो चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY